फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramgovind chanudhary statesman on unnav rape case and azam khan in ballia

बलिया : रामगोविंद चौधरी ने उन्नाव दुष्कर्म और आजम खान मामले पर योगी सरकार को घेरा, लगाए बड़े आरोप

Fri, 02 Aug 2019 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ramgovind chanudhary statesman on unnav rape case and azam khan in ballia
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी नेता व प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार पर सपा सांसद आजम खां को झूठे मामलों में परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आजम खां के मुद्दे को हवा दे रही है। वहीं उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म मामले पर भी योगी सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


बलिया में अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लगभग ढाई वर्ष में प्रदेश में विकास की एक ईंट तक नहीं रखी गई जबकि मुख्यमंत्री झूठे विज्ञापन छपवा रहे हैं। वहीं नीरज शेखर से जुड़े सवाल को वह टाल गए।
विज्ञापन


सपा सांसद आजम खां के विरुद्ध हुई कार्रवाईयों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रामपुर का जौहर विश्वविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी जौहर अली के नाम पर बना है। इसे आजम खां ने अथक परिश्रम से खड़ा किया है। वहां हजारों असहाय और गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगोविंद ने आरोप लगाया कि उस शैक्षिक संस्था को आरएसएस और भाजपा के इशारे पर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेएनयू को भी इसी तरह बदनाम किया गया। लोकतंत्र में विपक्ष को डराने धमकाने की परंपरा नहीं रही है।

अभी हाल ही में बलिया में भयानक प्राकृतिक आपदा आई। उन्होंने विधानसभा में भी इस बात को उठाया लेकिन उस आपदा से हुए नु़कसान का कोई मुआवजा या सहायता सरकार की ओर से नहीं दी गई।

इस दौरान उन्होंने उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी को भाजपा सरकार द्वारा बचाए जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता होती तो उभ्भा कांड और उन्नाव कांड के बाद अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देते। प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed