{"_id":"65b9769a60e815761805b3fa","slug":"ramdhun-played-on-martyrdom-day-students-paid-homage-varanasi-news-c-20-vns1013-497725-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहादत दिवस पर बजी रामधुन, छात्रों ने दी स्वरांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहादत दिवस पर बजी रामधुन, छात्रों ने दी स्वरांजलि
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में रामधुन बजी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बापू को स्वरांजलि दी। टाउनहाॅल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने लोकतंत्र, भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मानविकी संकाय स्थित बापू कक्ष में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुलपति समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी अध्ययनपीठ में आयोजित कार्यक्रम में मंचकला विभाग में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी के दर्शन और विचारों को याद रखने की नहीं बल्कि अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, एनएसएस की ओर से आयोजित एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। टाउनहाॅल गांधी पार्क पर सीपीएम के जिला मंत्री नंदलाल पटेल, भाकपा माले से अमरनाथ राजभर, सीपीआई के सह सचिव जयशंकर पांडे आदि ने श्रद्धांजलि दी। डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में बेनियाबाग स्थित गांधी चबूतरे पर लोगों ने गांधी के जीवन दर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
-- -
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग की ओर से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि 13 फरवरी तक चलने वाले अभियान में कुष्ठ रोगियों की खोज कर उनका उपचार कराया जाएगा। राजघाट स्थित गंगा कुष्ठ आश्रम व संकटमोचन स्थित कुष्ठ आश्रम में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी (डीएलओ) डॉ. राहुल सिंह के नेतृत्व में मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
--
हस्तचालित सायरन बजाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
उधर, नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से हस्तचालित सायरन बजाकर महात्मा गांधी और शहीदों की याद में श्रद्धांजलि के लिए जागरूक किया गया। जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट, टाउन हाॅल, चेतगंज, कमच्छा पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह 10.59 बजे एक मिनट तक सायरन बजाकर श्रद्धांजलि दी गई। डीएम एस. राजलिंगम की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन रखा।