फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramadan First Friday Mosques witness huge turnout of worshippers in Varanasi

रमजान का पहला जुमा: खुदा की बारगाह में दुआओं के लिए उठे हाथ, मस्जिदों में रही नमाजियों की भारी भीड़

Sat, 21 Feb 2026 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Feb 2026 03:41 PM IST
सार

मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज के लिए नमाजियों की भीड़ रही। माह-ए-रमजान में जुमे की खास फजीलत होने से मुस्लिम बहुल इलाकों में उल्लास का माहौल रहा।
 

विज्ञापन
Ramadan First Friday Mosques witness huge turnout of worshippers in Varanasi
जुमे की नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुकद्दस रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही। खुदा की बारगाह में सजदा कर नमाजियों ने मुल्क की सलामती की दुआएं मांगीं। शहर से लेेकर गांव तक के सभी मस्जिदों में नमाज अकीदत से अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

विज्ञापन


माह-ए-रमजान में जुमे की खास फजीलत होने से मुस्लिम बहुल इलाकों में उल्लास का माहौल था। सुबह से बड़ों संग बच्चे भी उत्साहित दिखे। दोपहर में जुमे के अजान के साथ ही मस्जिदों में दाखिल हो गए। इमाम-ए-जुमा और उलेमाओं ने रमजान और रोजे की फजीलत बयां की। कहा कि पाकीजगी के साथ रमजान में इबादत करें। नेकियां करने के साथ गरीबों व यतीमों की मदद करें। जुमे की नमाज अदा कर सभी ने अकीदत के साथ अल्लाह की बारगाह में दुआएं मांगीं। दुनिया में अमन, भाईचारगी और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन


लाट सरैया मस्जिद में नमाजियों की काफी भीड़ रही। लंगड़े हाफिज मस्जिद नई सड़क, नदेसर जामा मस्जिद के अलावा कज्जाकपुरा, दोषीपुरा, अर्दली बाजार, जलालीपुरा, पीलीकोठी, बड़ी बाजार, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, शिवाला, लोहता आदि इलाकों की मस्जिदों में अकदीत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजान के साथ रोजा खोला, तरावीह में रहे मशगूल
रमजान के दूसरा रोजा दिनभर रखने के बाद रोजेदारों ने मगरिब के वक्त अजान होते ही खजूर और पानी से रोजा खोला। मगरिब की नमाज अदा की। लजीज व्यंजनों से इफ्तार किया। दोपहर के बाद से ही रोजेदार रोजा इफ्तार को लेकर तैयारी में जुटे थे। महिलाओं ने विविध पकवान बनाईं और रोजा इफ्तार में परोसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed