फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram vilas vedanti give statement on ram mandir in varanasi

रामविलास वेदांती ने राममंदिर पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Mon, 11 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 11 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ram vilas vedanti give statement on ram mandir in varanasi
डॉ. राम विलास वेदांती
रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राम विलास वेदांती ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर रविवार को बनारस में बड़ा बयान दिया है। वेदांती लहरतारा में लक्ष्मीनारायण यज्ञ में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन


राम विलास वेदांती ने रविवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और सुन्नी वक्फ बोर्ड को पकिस्तानी आतंकवादी फंडिंग कर रहे हैं। इसीलिए उनकी तरफ से जान-बूझकर इस मामले की सुनवाई टलवाने की कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तान नहीं चाहता कि भारत में शांति रहे।
विज्ञापन


वह हिंदू-मुसलमानों को आपस में लड़ाने के लिए इन लोगों को आर्थिक मदद कर रहा है। दावा किया कि अयोध्या में न कभी कोई मसजिद थी, न आने वाले समय में होगी। वहां जब भी बनेगा भव्य राम मंदिर बनेगा। अयोध्या की खसरा-खतौनी में रामकोट पर दशरथ के पुत्र राम का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के बाद फैसला रामलला के ही पक्ष में आएगा और वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। वेदांती ने कहा कि अयोध्या में कभी मसजिद थी ही नहीं। जिसमें मीनार नहीं, वह मसजिद नहीं। जहां मसजिद की बात हो रही है वहां मीनार जैसी कोई चीज कभी नहीं देखी गई।


सुप्रीम कोर्ट में दूसरे पक्ष के वकील कपिल सिब्बल पाकिस्तानी आतंकवादियों से पैसे लेकर गलत बयानी कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड और सिब्बल को पाकिस्तानी आतंकवादी इस मामले को लटकाने के लिए फंडिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed