Raksha Bandhan 2022: भाई की कलाई पर बंधेगा प्यार, बहनें पाएंगी ऑनलाइन उपहार
लंका, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, रथयात्रा, लक्सा, गोदौलिया, नई सड़क, चेतगंज, अर्दली बाजार में दुकानों पर राखी के डिजाइनों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिन बहनों के भाई शहर से दूर हैं वो ऑनलाइन राखी भेज रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी के लिए बाजार सज चुके हैं। दुकानों पर राखियों, तिलक के पैकेट और उपहारों की खरीदारी की जा रही है। लंका, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, रथयात्रा, लक्सा, गोदौलिया, नई सड़क, चेतगंज, अर्दली बाजार में दुकानों पर राखी के डिजाइनों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिन बहनों के भाई शहर से दूर हैं वो ऑनलाइन राखी भेज रही हैं। भाई भी घर बैठे-बैठे ऑनलाइन गिफ्ट बुक कराकर बहन को रक्षाबंधन पर सरप्राइज दे सकते हैं। शहर में कई गिफ्ट गैलरी हैं, जहां ऑनलाइन राखी भेजने के साथ उपहार की बुकिंग भी करा सकते हैं।
अभी से करा लें बुकिंग
बहन को उपहार या भाई को राखी भेजनी है तो ऑनलाइन ऑर्डर अभी कर दें। घर बैठे भी वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर प्लेस कर सकती हैं। चाहें तो गिफ्ट गैलरीज के ब्रांडेड शोरूम में जाकर ऑर्डर बुक करा लें, ताकि सही समय पर भाइयों को राखी व बहनों को उपहार मिल सके। कंपनियां कुरियर से ही ऑर्डर भेजती हैं।
हर डिजाइन की राखी
ऑनलाइन बुकिंग में कई तरह की डिजाइनर राखी हैं। साइट पर जाने पर डिजाइन और रेट्स डिसप्ले होंगे, जिन्हें अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुनकर बुक करा सकती हैं। राखी के साथ तिलक, राखी थाली, बुके और चॉकलेट भी भेज सकती हैं। सामान के अनुसार कुरियर चार्ज और धनराशि आपको देनी होगी।
यहां से भेजें गिफ्ट
दुर्गाकुंड, सिगरा, अर्दली बाजार स्थित आर्चीज गिफ्ट गैलरी सहित नदेसर, रथयात्रा स्थित स्टोर्स से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन साइट भी है, जिन पर ऑर्डर प्लेस किया जा सकता है। मिंट हाउस, लहुराबीर, चौक बाजार में चुनिंदा दुकानदार भी राखी कुरियर करने व ऑर्डर बुकिंग पर राखी तय पते पर भेजने की सुविधा दे रहे हैं।