फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rakhis of sisters reaching abroad in special envelope

विशेष लिफाफे में विदेशों तक पहुंच रही बहनों की राखियां

Wed, 10 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rakhis of sisters reaching abroad in special envelope
भाई बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग भी पूरी तरह से तैयार है। डाकघरों से अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर सहित तमाम देशों में राखियां भेजी जा रही हैं। डाक विभाग की ओर से विशेष लिफाफा भी तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

बहनें व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़कर भाइयों की कलाई सजाने के लिए डाकघर से रंगबिरंगी राखियां भेजना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छह जिले वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, बलिया, चंदौली, जौनपुर से अब तक लगभग 50 हजार राखियां विभिन्न डाकघरों से देश-विदेश में भेजी गईं। रक्षाबंधन के दिन भी वितरण के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी भाई की कलाई खाली न रहे। वाराणसी से भी बड़ी संख्या में विदेशों के लिए स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक द्वारा राखियां भेजी जा रही हैं। लगभग 800 राखियां अब तक संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, फ्रांस में गई हैं। डाक विभाग ने बुकिंग के साथ-साथ स्पेशल सॉर्टिंग और त्वरित वितरण के लिए डाकघरों से लेकर रेलवे मेल सर्विस और नेशनल सॉर्टिंग हब तक में विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed