फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rakesh Tikait said in Chandauli, government has no right to make a case in the flag hoisting at Red Fort

चंदौली में बोले राकेश टिकैत, लाल किले पर ध्वज फहराने के मामले में सरकार को केस करने का कोई अधिकार नहीं

Fri, 09 Apr 2021 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 11:51 PM IST
सार

  • ध्वज फहराने का षडयंत्र किया गया ताकि किसान आंदोलन को कमजोर किया जा सके
  • कहा, लाल किले को सरकार बेच चुकी है, ऐसे में डालमिया को केस कराना चाहिए

विज्ञापन
Rakesh Tikait said in Chandauli, government has no right to make a case in the flag hoisting at Red Fort
चंदौली में किसान महापंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को चंदौली में थे। यहां इलिया क्षेत्र के भिटिया गांव में शिव मंदिर परिसर में किसान महापंचायत को उन्होंने संबोधित किया। राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर ध्वज फहराने का षडयंत्र किया गया, ताकि किसान आंदोलन को कमजोर किया जा सके।

विज्ञापन


इस मामले में किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राकेश टिकैत ने कहा, मुकदमा दर्ज कराने का अधिकार सरकार के पास है ही नहीं। लाल किले को सरकार पहले ही डालमिया को बेच चुकी है। ऐसे में डालमिया को मुकदमा कराना चाहिए। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने संबोधन में कहा कि यह लड़ाई किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति, शोषित और छोटे व्यापारियों की है। अगर यह लड़ाई कमजोर होगी तो शोषण होता रहेगा। सरकार में हमला बोलते हुए कहा कि सरकार देश में लोकतंत्र की जगह राजतंत्र को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से किसानों के हित के फैसले नहीं लिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को बर्बाद करने वाला है कृषि कानून : टिकैत

नए कृषि कानूनों पर राकेश टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन जो कानून लाए हैं। वह किसानों को बर्बाद करने वाला है। बिहार का हवाला देते हुए कहा कि जो हालात बिहार के हैं उसे सुधारने में 10 साल लगेंगे। यहां की मंडियों में घास उगे हैं जो लूट के निशान हैं। 

कहा कि देश की स्थिति राजतंत्र जैसी हो गई है। लोकतंत्र के बाद देश में भूख का व्यापार होगा। एमएसपी पर कानून न होने से किसानों को 500 से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अनाज बेचना पड़ रहा है। इसके पूर्व आयोजक मंडल की ओर से राकेश टिकैत को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता रामअनंत पांडेय और संचालन सुरेश यादव ने किया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, राजवीर सिंह जादौन, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मण मौर्य, प्रह्लाद सिंह, किसान विकास मंच के संयोजक रामअवध सिंह, अफलातून देसाई, बाबूलाल मानव, रामअवतार सिंह, अनूप सिंह कौशिक, शैलेश मौर्या, रमाशंकर सरकार, हिमांशु, रमेश सिंह, नीरज रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed