फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rakesh Tikait Darshan of Kashi Vishwanath Dham and said saffron color for everyone

Varanasi: बाबा विश्वनाथ धाम में राकेश टिकैत ने टेका मत्था, भगवा पगड़ी पर बोले- ये सबका रंग है

Thu, 11 Apr 2024 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बातचीत के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भगवा पगड़ी के सवाल पर कहा कि यह सबका रंग है।   

विज्ञापन
Rakesh Tikait Darshan of Kashi Vishwanath Dham and said saffron color for everyone
Rakesh Tikait - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में चुनावी रणभेरी के बीच बिहार के चौसा में आंदोलनरत किसानों से मुलाकात करने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। टिकैत भगवा रंग की पगड़ी पहने हुए थे। इस पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि यह रंग सबका है। हर समाज व संत-महात्माओं का भी है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को उनका हक दिलवाकर रहूंगा। वर्तमान सरकार इस देश के किसानों को मजदूर बनना चाहती है। बिहार को तो पूरा मजदूरों का राज्य बना दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए या एनडीए गठबंधन में किसके साथ रहेंगे के सवाल पर कहा कि हम किसी के साथ नहीं हैं। जिसको जहां इच्छा है वे उसे अपना वोट दें। हमारे आंदोलन में दोनों लोग रहते हैं।
विज्ञापन


जिसकी भी सरकार किसानों की विरोधी होगी तो किसान विरोध करेंगे। वर्तमान सरकार ने फूट डालो के तहत कुछ किसानों को अलग करके आंदोलन चलाया। सरकार चाहती है कि किसानों का आंदोलन पंजाब में रहे ताकि सिख समुदाय बदनाम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी को जहर देने के सवाल पर कहा कि जनता कभी झूठ नहीं बोलती है। आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार ने 10 साल के बाद सम्मानित किया। उनके जूनियर को पहले सम्मानित किया गया। कहा कि जहां संगठन मजबूत नहीं होगा वहां किसानों की जमीन पर सरकार की निगाहें रहेगी और किसान लूटे जाएंगे। पूर्वांचल में संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed