फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh Narayan Singh worshiped at Kashi Vishwanath temple

राज्यसभा के उपसभापति ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बाबा का लिया आशीर्वाद

Mon, 11 Jan 2021 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh Narayan Singh worshiped at Kashi Vishwanath temple
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते उपसभापति - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश रविवार को बाबा दरबार पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन उपसभापति ने बाबा विश्वनाथ से देश में सुख, शांति, उन्नति और महामारी के खात्मे की कामना भी की।

विज्ञापन

रविवार की सुबह राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बाबा दरबार में पहुंचे।

उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद रुद्राभिषेक किया। इसके बाद मदनपुरा स्थित श्यामा चरण लाहिड़ी महाशय आश्रम पहुंचे। वहां पर महाशय का आवास भी देखा। आवास पर समय बिताने के बाद वह बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा का दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। आगंतुक पुस्तिका में उपसभापति ने काशी यात्रा का वृतांत लिखा।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने शनिवार को संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया था। उपसभापति बीएचयू मंदिर के बाद बाबा काल भैरव के दर्शन पूजा करने गए। देर शाम उन्होंने तैलंग स्वामी आश्रम में भी कुछ समय बिताया।  उपसभापति हरिवंश तीसरे दिन सोमवार को चंदौली के रामगढ़ स्थित लोकनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed