फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajmahal cruise reached chunar mirzapur with foreign tourists from Kolkata varanasi

मिर्जापुर : अब राजमहल क्रूज पहुंचा चुनार, विदेशी सैलानियों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

Wed, 21 Aug 2019 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Aug 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Rajmahal cruise reached chunar mirzapur with foreign tourists from Kolkata varanasi
विदेशी सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

गंगा के रास्ते कोलकाता से एक अगस्त को विदेशी मेहमानों के दल को लेकर निकला राजमहल क्रूज बुधवार को वाराणसी से मिर्जापुर जिले के चुनार पहुंचा। दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे क्रूज ने बीच गंगा में लंगर डाला। उसके बाद उसमें सवार 17 सदस्यीय विदेशी मेहमानों का दल छोटे स्टीमर पर सवार होकर गंगा किनारे पहुंचा। वहां से तीन टूरिस्ट वाहन में सवार होकर वे चुनार के प्रसिद्ध स्थलों को देखने व घूमने के लिए निकले।

विज्ञापन


मेहमानों के दल ने नगर में स्थित ऐतिहासिक चुनार का दुर्ग, दरगाह शरीफ स्थित हजरत बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह, सरैया सिंकदरपुर में स्थित इफ्तेखार खां का रौजा देखने के साथ ही पाटरी सेंटर को देखा। दरगाह शरीफ में बाबा की मजार के बाहर लगी चारदीवारी में नक्काशीयुक्त लगाई गई जाली को देखकर उसकी काफी प्रशंसा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाराणसी-गाजीपुर में भायनक स्थिति, बलिया में लाल निशान पार करने के बाद घरों में घुसा गंगा का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनार दुर्ग को देखने के बाद दल के मेहमानों ने कहा कि चुनार इज वेरी ब्यूटीफुल प्लेस। यहां से वापस निकलते समय उन्होंने आंग्ल कब्रिस्तान को देखा और उसका रख रखाव ठीक न होने पर दुख प्रकट किया। विदेशी मेहमानों के दल में आस्ट्रेलिया के छह, सिंगापुर के तीन, हांगकांग के एक व ब्रिटेन के आठ सदस्य शामिल रहे।



दिन भर नगर भ्रमण के बाद अपराह्न लगभग तीन बजे दल वाराणसी के लिए वापस हुआ। विदेशी मेहमानों के दल में फ्रांसिस टरेसा, मिस्टर एंड मिसेज उड, बराउस, मारगेट, वैलोन आदि रहे। दल के साथ कोलकाता के टूरिज्म गाइड सुभांकर गुप्ता व वाराणसी से अखिलेश कुमार रहे।

ये भी पढ़ें : सीमा विवाद को लेकर आपस में भिड़े किन्नर, मामला सुलझाने के लिए थाने में सुबह से शाम तक चली पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed