फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajmahal cruise reach varanasi with foreigner tourist

गंगा की लहरों पर फिर मचला ‘राजमहल’, विदेशी सैलानियों को लेकर काशी आया

Wed, 09 Aug 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 09 Aug 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
rajmahal cruise reach varanasi with foreigner tourist
यात्री क्रूज ‘राजमहल’ काशी पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गंगा में जल परिवहन के नए अहसास के साथ  मौजूदा पर्यटन सीजन का पहला यात्री क्रूज ‘राजमहल’ काशी पहुंचा। 21 विदेशी सैलानियों को लेकर आए इस क्रूज ने राजघाट के खिड़किया घाट पर लंगर डाला है।

यूनाइटेड किंगडम, जर्मन और आस्ट्रेलिया से मंगलवार को आए ये सैलानी गंगा घाटों का लुत्फ उठाने के बाद सारनाथ गए। भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सहित अन्य ऐतिहासिक-पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


मेहमानों ने शाम को गंगा आरती की भी छटा निहारी। काशी के प्रसिद्ध व्यंजनों को चखा। क्रूज मैनेजर कुणाल सिंह की अगुवाई में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित राजमहल 22 जुलाई को कोलकाता से काशी के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ‘राजमहल’ सैलानियों को लेकर चुनार जाएगा। वहां चुनार का किला, लकड़ी के खिलौने, पहाड़ों का भ्रमण करने के बाद सैलानी वापस लौटेेंगे। उन्हें लेकर क्रूज रामनगर आएगा।


सैलानी रामनगर किले के अलावा नगर का भ्रमण करेंगे। क्रूज की पटना के लिए वापसी 11 अगस्त को होगी। क्रूज मैनेजर ने बताया कि सितंबर तक ‘राजमहल’ दो बार और यहां आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed