फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajghat bridge Traffic stopped leading to increased traffic on Ramnagar-Samneghat bridge in varanasi

राजघाट पुल बंद: रामनगर-सामनेघाट पुल पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, जानें- किस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे वाहन

Wed, 24 Dec 2025 12:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Dec 2025 12:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के राजघाट पुल से वाहनों का आना- जाना पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे में 13 जनवरी तक सिर्फ पैदल ही लोगों की आवाजाही होगी। छोटे वाहन रामनगर-सामनेघाट पुल और बड़े वाहन विश्व सुंदरी पुल से गुजरेंगे। 

विज्ञापन
Rajghat bridge Traffic stopped leading to increased traffic on Ramnagar-Samneghat bridge in varanasi
राजघाट पुल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कैंट स्टेशन से पड़ाव को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन के मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार रात वाहनों की आवाजाही थम गई। रात में पुल के दोनों छोर पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग कर दी गई। बुधवार से 13 जनवरी तक सिर्फ पैदल ही लाेगों की आवाजाही होगी। 

विज्ञापन


राजघाट पुल पर दोपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही पड़ाव चौराहे से रामनगर मार्ग और रामनगर-सामनेघाट पुल और टेंगरा मोड़ बाईपास से होगी। ट्रैवेलर, स्कूली बस, मालवाहकों की आवाजाही हाईवे से डाफी टोल प्लाजा, अखरी बाईपास और मोहनसराय के रास्ते होगी। रामनगर-सामनेघाट पुल से सिर्फ छोटी कार, ऑटो, ई-रिक्शा और दो पहिया वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि रामनगर-सामनेघाट पुल से हल्के वाहनों के रूप में दोपहिया, तीन पहिया, छोटी कार, एंबुलेंस और शव वाहनों की आवाजाही होगी। बड़े वाहनों में टेंपो ट्रैवेलर, बड़े चार पहिया वाहन, स्कूल बसें, ई-बस और मालवाहक वाहनों की आवाजाही विश्व सुंदरी पुल हाईवे से होगी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और लंका बीएचयू गेट चौराहे के पास अत्यधिक दबाव होने के कारण विश्वसुंदरी पुल और डाफी के बीच लौटूवीर पुलिया अंडरपास पर जर्सी बैरियर लगाकर छोटे वाहनों, एंबुलेंस को बीएचयू के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नए साल का तोहफा: नमो घाट पर अब सुबह भी होगी गंगा आरती, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

Trending Videos

चंदौली के पंचफेड़वा रिंग रोड-3 गंगा पुल से भी शहर में आ सकेंगे

एडीसीपी यातायात ने बताया कि चंदौली, मिर्जापुर के वाहन सवार टेंगरा मोड़ हाइवे विश्व सुंदरी पुल के रास्ते डाफी टोल प्लाजा, अखरी बाईपास, मोहनसराय के रास्ते शहर में आवाजाही करेंगे। चंदौली से शहर में आने वाले वाहन पंचफेड़वा से रिंग रोड-3 गंगा पुल के जरिए संदहा और सारनाथ रिंग रोड-2 होकर भी शहर में आवाजाही कर सकेंगे।

पुलिस ने रूट से हटाया अतिक्रमण
रामनगर, लंका और कोतवाली सर्किल की ओर से राजघाट पुल समेत अन्य रूटों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। रूट पर पड़ने वाले अतिक्रमण, बाधा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया। ताकि सुगम यातायात में कोई बाधा न हो। राजघाट पुल, पड़ाव चौराहा, रामनगर समेत अन्य रूटों पर साइनेज भी लगवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed