{"_id":"6616283c8ed2a34b750e1fbc","slug":"rajasthan-governor-kalraj-mishra-darshan-of-baba-kashi-vishwanath-mandir-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, बेटे संग किया दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, बेटे संग किया दर्शन-पूजन
Wed, 10 Apr 2024 11:18 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:18 AM IST
सार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। वे बेटे के साथ मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में आचार्य श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन कराया।
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने तीन दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने पुत्र अमित मिश्रा के साथ बुधवार को सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
प्रातः 10 बजे राज्यपाल मिश्र का काफिला सर्किट हाऊस से विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। गर्भगृह में आचार्य श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ षोडशोपचार पूजन कराया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ भाजपा नेता शशि प्रकाश मिश्र, डॉ. पवन शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
मंदिर की तरफ से विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह ने राज्यपाल को रुद्राक्ष माला, अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद राज्यपाल का काफिला अन्य कार्यक्रम के लिए निकल गया।
विज्ञापन