{"_id":"5abcf9ef4f1c1b99618b4582","slug":"raja-suheldev-statue-broken-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" जौनपुर में अराजक तत्वों ने अब क्षतिग्रस्त की राजा सुहेलदेव की प्रतिमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में अराजक तत्वों ने अब क्षतिग्रस्त की राजा सुहेलदेव की प्रतिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
सुहेलदेव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहले कई जिलों में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई तो अब जौनपुर में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने झतिग्रस्त कर दिया है। जौनपुर जिले के विथार गांव में हुई इस घटना से तनाव हो गया।
प्रतिमा बुधवार की रात क्षतिग्रस्त की गई. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जब देखा तो लोग आक्रोश में आ गए। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बसपा नेता सुखदेव राजभर समेत दोनों दलों के कई नेता भी मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर दोपहर तक मूर्ति की मरम्मत करा दी। पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विथार गांव में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा भाला के साथ घोड़े पर सवार है। गुरुवार को सुबह गांव के लोगों ने देखा कि राजा सुहेल देव के हाथ में मौजूद भाला किसी ने तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।
लोग प्रतिमा की मरम्मत कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच भासपा के जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर, हीरालाल राजभर, डा. सुनील, अरविंद, श्यामदेव पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
जिलाध्यक्ष ने घटना की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को फोन पर दी। मंत्री ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने इस मामले में एसपी से भी बात की। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी।