फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raj Bhavan gives green signal to MA Hindu course, admission will be done from the new session

राजभवन ने एमए हिंदू पाठ्यक्रम को दी हरी झंडी, नए सत्र से होंगे दाखिले

Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raj Bhavan gives green signal to MA Hindu course, admission will be done from the new session
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम की कक्षाएं नए सत्र से संचालित होंगी। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो वर्षीय पाठ्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। छात्र हिंदू धर्म, परंपरा, दर्शन, शास्त्र, वेद, पुराण, रामायण व महाभारत के साथ ही सैन्य विज्ञान, भाषा विज्ञान, जैन, पाली, फारसी और प्राकृत का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आगामी सत्र से प्रारंभ होगी। पाठ्यक्रम को काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर तैयार किया गया है। यह पाठ्यक्रम हिंदू धर्म के वैशिष्ट्य एवं परंपरा पर आधारित है। नई शिक्षा नीति के तहत शीघ्र ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पाठ्यक्रम में पाश्चात्य दार्शनिकों का तुलनात्मक विवेचन प्रस्तुत किया गया है। इसके अंतर्गत पाठ्यक्रमों में प्रश्नपत्र चयन करने का विकल्प भी है।
विज्ञापन

चार सेमेस्टर होंगे
संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू होने वाला यह नया पाठ्यक्रम दो वर्षीय और चार सेमेस्टर का होगा। प्रत्येक सेमेस्टर में चार-चार प्रश्नपत्र कुल 100-100 अंकों के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर
संस्कृत परिचय-(संस्कृताध्ययन के उद्देश्य और प्रयोजन, संधि ,समास आदि)
प्रमाण-सिद्धांत
वाद परंपरा तथा उनकी परंपराएं (विकास और ज्ञान का सातत्य)
तत्व विमर्श (हिंदूवाद का मूल एवं क्रमिक इतिहास, वैदिक दृष्टि आदि)
द्वितीय सेमेस्टर
विमर्श की पाश्चात्य प्रविधि
धर्म एवं कर्म विमर्श
वैदिक परंपरा के सिद्धांत (वैदिक परंपरा एवं उसके आधारभूत तत्व, यज्ञ एवं इष्टियां,यज्ञ मीमांसा, वेद व्याख्या की प्रमुख परंपराएं) या (वैकल्पिक)
जैन परंपरा के सिद्धांत या बौद्ध परंपरा के सिद्धांत
(वैकल्पिक) वेदांग-शिक्षा, व्याकरण, निरुक्त, क्षण, कल्प एवं ज्योतिष या पाली भाषा तथा साहित्य या प्राकृत भाषा एवं साहित्य
तृतीय सेमेस्टर
पुनर्जन्म-बंधन-मोक्ष-विमर्श
रामायण
(वैकल्पिक) लोकवार्ता अथवा भारतीय नीति शास्त्र
(वैकल्पिक) नाट्यम अथवा तुलनात्मक धर्म
चतुर्थ सेमेस्टर
महाभारत
(वैकल्पिक) पुराण परिचय या भारतीय स्थापत्य या पाणिनीय एवं पाश्चात्य भाषा विज्ञान
(वैकल्पिक) साहित्य सिद्धांत या भारतीय सैन्य विज्ञान व रणनीति
(वैकल्पिक) भारतीय कला या विधि तथा न्यायशास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed