फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल के सच्चाई बयां करने से बीमार हो गई है भाजपाः राज बब्बर 

Sun, 26 Aug 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 26 Aug 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Raj babbar gave statement on BJP in varanasi
कांग्रेस नेता राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शनिवार को बनारस पहुंचे। राज बब्बर ने राहुल गांधी के विदेश में भारत की कमजोरियां बताने पर हमलावर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा लाल हो रही है। कोई भी जब बीमार होता है तो लाल हो जाता है। इन दिनों राहुल के बयान से भाजपा को बुखार आ गया है।

 
Raj babbar gave statement on BJP in varanasi
raj babbar - फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के लोगों की याददाश्त बहुत कमजोर है। 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी भी जहां गए थे, उनके भाषणों के टेप निकाल कर सुन लें। उन्होंने व्यक्तिगत आरोप लगाए थे। उन्होंने देश की 70 साल की मेहनत और यहां की जनता पर प्रहार किया था। राहुल किसी पर व्यक्तिगत प्रहार नहीं कर रहे हैं।

 
Raj babbar gave statement on BJP in varanasi
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
आरआरएस पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संघ की इसी सोच ने गांधीजी को मार दिया, जो मरते वक्त भी राम कह रहे थे। इस वक्त आरएसएस या भाजपा का सवाल नहीं है। कांग्रेस देश तोड़ने वालों का विरोध कर रही है। अगला चुनाव देश तोड़ने वालों के ही खिलाफ होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raj babbar gave statement on BJP in varanasi
राज बब्बर - फोटो : SELF
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला के आरोप पर राज बब्बर ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अटलजी की तस्वीर को पार्टी कार्यालयों से हटा दिया गया था। 2019 के चुनाव से पहले उनकी तस्वीर को कंधे पर लेकर घूम रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान का नामकरण अटलजी पर करने के सवाल पर कहा-अटलजी सत्य हैं। राम पूज्यनीय हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed