फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rainy day in Purvanchal and temperature down

पूर्वांचल में चली तेज हवाएं, रुक-रुक कर होती रही बारिश, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

Wed, 17 Apr 2019 07:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 17 Apr 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Rainy day in Purvanchal and temperature down
अस्सी घाट पर होती बारिश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में मौसम उस वक्त करवट ले रहा है, जिस वक्त खेतों में फसल तैयार खड़ी है। किसानों ने मौसम के मिजाज को भांपते हुए गेंहू की मड़ाई शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच बारिश शुरू होने से गेंहू की फसल को खासा नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ तापमान में कमी भी आई और सिरहन महसूस हुई।

विज्ञापन


आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों में मौसम अचानक मंगलवार और बुधवार को बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवाएं भी चलीं। भदोही में बूंदाबांदी भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार अभी एक दिन और मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी में दिनभर तेज हवा चली। दिनभर बादल भी छाए रहे। इसके साथ बारिश भी हुई। वाराणसी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rainy day in Purvanchal and temperature down
बारिश का लुफ्त उठाते युवा - फोटो : अमर उजाला

कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रही। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। भदोही में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। उधर, मौसम का रुख देखते ही किसानों ने फसलों को सहेजना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि अगर बारिश हुई और कटी फसल भीगी तो मड़ाई लंबी खिंच सकती है।

बलिया के कृषि उपनिदेशक इंद्राज का कहना है कि चैत में मौसम का बदलना खेती के लिए अनुकूल नहीं है। बारिश हुई तो खेत से लेकर खलिहान तक नुकसान होगा। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय का कहना है कि गुरुवार तक मौसम सामान्य हो सकता है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed