फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rainfall this monsoon was 42% below the 50-year average.

Varanasi Weather: इस मानसून पिछले 50 साल के औसत से 42% कम बारिश, धूप और हवा न चलने से उमस; रात में बेचैनी

Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में इस मानसून अब तक पिछले 50 वर्षों के औसत की तुलना में 42 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से तेज धूप और हवा नहीं चलने से उमस बढ़ गई है। दिन के साथ रात में भी गर्मी और बेचैनी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Rainfall this monsoon was 42% below the 50-year average.
इस मानसून पिछले 50 साल के औसत से 42% कम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Weather News: इस साल मानसून सीजन में काशी में पिछले 50 वर्षों के औसत की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। अब तक 111.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 42 प्रतिशत कम है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 138.2 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 35 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक काशी में 175 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी थी।

विज्ञापन


मानसून की दस्तक के बाद शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के कारण दिन और रात में उमस बढ़ गई है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। दिन में हवा में नमी रही और बादलों की आवाजाही भी होती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी तरह का मौसम रात में भी बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम एक बार फिर बदलेगा और अच्छी बारिश होने की संभावना है। पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि बनारस और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कमी इससे अधिक रही। 

वर्षा का आकलन पिछले 50 वर्षों के औसत के आधार पर किया जाता है। काशी में अब तक 111.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक 191.5 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 211.4 मिमी के मुकाबले केवल 138.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed