फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain water harvesting system will be installed in council schools

परिषदीय विद्यालयों में लगेगा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting system will be installed in council schools
बारिश के पानी का संरक्षण अब शहरों के बड़े भवनों तक ही सीमित नहीं रहेगा। गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में भी अब वर्ष जल संरक्षण सिस्टम लगाने की तैयारी है। यह पहल आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने की है। इसके लिए पांच जिले बांदा, चित्रकूट, बाराबंकी, सीतापुर और वाराणसी को चिह्नित भी कर लिया गया है। इन जिलों में 100 प्राथमिक विद्यालयों में वर्षा जल संरक्षण सिस्टम लगाया जाना है।
विज्ञापन

चयनित जिलों में ये सिस्टम उन्हीं विद्यालयों में लगाया जाएगा जो डार्क एरिया में होंगे। देश का आईसीआईसीआई समूह सामाजिक दायित्व निर्वहन के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन के जरिये योगदान दे रहा है। फाउंडेशन अपने सीएसआर फंड के तहत पांच जिलों के 20-20 प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने का काम करेगा। इसको लेकर निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राउंड वाटर के हिसाब से उन ब्लॉकों के विद्यालयों को चयनित करें जो डार्क एरिया में आते हों। चयन किए जाने वाले विद्यालय में पर्र्याप्त स्थान होना चाहिए।
विज्ञापन

स्कूलों में बागवानी का भी होगा विकास
आईसीआईसीआई फाउंडेशन चयनित जिलों के विद्यालयों में वर्षा जल का संरक्षण करने के साथ ही बागवानी का भी विकास कराएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि स्कूलों में वर्षा जल संरक्षण सिस्टम लगाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed