फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain in Varanasi with moist air changed the the weather

वाराणसी में नम हवा के साथ बारिश से मौसम का मिजाज बदला

Sat, 24 Oct 2020 12:41 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rain in Varanasi with moist air changed the the weather

वाराणसी में शुक्रवार शाम नम हवा के साथ बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ हुई बारिश ने ठंड का एहसास कराया। शुक्रवार शाम को वाराणसी के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन

दिन में नम हवा और धूप। सुबह और शाम सिहरन। पिछले कई दिनों से ऐसा ही मौसम बना है।

शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज नम हवा के साथ बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। देर शाम तक नम हवाएं चलती रही।

Rain in Varanasi with moist air changed the the weather

दिन में धूप तो हो रही है लेकिन हवा में नमी होने की वजह से उसका असर बहुत कम दिख रहा है। इसके अलावा भोर में धुंध जैसा भी दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह से रात में सिहरन जैसा महसूस हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही और शाम 5 बजे ही आसमान में बादल छा गए।

इस बीच तेज हवा के साथ पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जगहों पर हल्की से तेज बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से ही मौसम में इस तरह का बदलाव हुआ। बताया कि दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed