{"_id":"66c3057934bb4362320bb7d6","slug":"rain-graph-fell-during-monsoon-season-in-varanasi-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Monsoon 2024: 669 मिलीमीटर बारिश का कोटा, हुई सिर्फ 342 मिमी; मानसून सीजन में बारिश का गिरा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon 2024: 669 मिलीमीटर बारिश का कोटा, हुई सिर्फ 342 मिमी; मानसून सीजन में बारिश का गिरा ग्राफ
Mon, 19 Aug 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:13 PM IST
सार
इस बार मानसून सीजन में बारिश का ग्राफ गिर गया। ऐसे में बारिश का लक्ष्य भी अधूरा रह गया। 669 मिलीमीटर कोटा है, जबकि बारिश केवल 342 मिलीमीटर हुई।
विज्ञापन
Rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून का सीजन जून से सितंबर तक का माना जाता है। इन चार महीने में औसत बारिश के मानक के अनुसार 901 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। इसमें अब तक तीन महीने में 669 मिलीमीटर बारिश का कोटा है। हालांकि अब तक कुल 342 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। पिछले चार साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल तो लक्ष्य अधूरा है ही पिछले सालों की तुलना में बारिश का ग्राफ भी बहुत नीचे आ गया है।
विज्ञापन
आम तौर पर मानसून के वाराणसी में दस्तक का समय 20 जून माना जाता है। इस साल 25 जून को मानसून ने दस्तक दी और इस महीने में बचे छह दिन में कुल 48.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद जुलाई में औसत मानक 294 मिलीमीटर मौसम विभाग ने बनाया है। पिछले सालों में जुलाई में 220 मिलीमीटर तक बारिश हुई वहीं इस साल जुलाई में बारिश केवल 133 मिलीमीटर ही रिकॉर्ड की गई। अगस्त महीने में भी लक्ष्य 294 के सापेक्ष बारिश 50 फीसदी तक किसी तरह हो सकी।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल मानसून की सक्रियता भी कम ही दिख रही है। पिछले चार-पांच दिन से तेज धूप हो रही है। लोग उमस से परेशान हैं। आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार कम दिख रहे हैं।
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश से बदला मौसम
रविवार की अल सुबह तेज हवा के साथ अचानक बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी इसका असर देखने को मिला। भोर में 5.20 बजे पहले तेज हवा चली, उसके बाद बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक रुक रुककर बारिश होते रहने लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की। रविवार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 रिकॉर्ड किया गया।
इस साल मानसून में अब तक की बारिश
महीना कोटा बारिश
जून 111 48.8
जुलाई 294 133
अगस्त 264 160
पिछले चार साल में हुई बारिश
साल जून जुलाई अगस्त
2021 340 222.5 183.8
2022 201.8 218 242.6
2023 133.8 194 177.6
2024 48.8 133 160
बारिश मिलीमीटर में
इस साल मानसून में अब तक की बारिश
महीना कोटा बारिश
जून 111 48.8
जुलाई 294 133
अगस्त 264 160
पिछले चार साल में हुई बारिश
साल जून जुलाई अगस्त
2021 340 222.5 183.8
2022 201.8 218 242.6
2023 133.8 194 177.6
2024 48.8 133 160
बारिश मिलीमीटर में