फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain became a disaster more than 30 houses collapsed in Azamgarh three people died many families destroyed

बारिश बनी आफत : आजमगढ़ में 30 से ज्यादा मकान गिरे, तीन लोगों की हुई मौत, कई परिवारों की गृहस्थी तबाह

Fri, 17 Sep 2021 06:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 06:18 PM IST
सार

बिंद्रा बाजार के अनुसार रानीपुर रजमो गांव की मनदेई का कच्चा मकान गिरने से पूरा परिवार खुले में रहने को विवश है। 

विज्ञापन
Rain became a disaster more than 30 houses collapsed in Azamgarh three people died many families destroyed
लागातार बारिश से सड़कों पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में तीन दिनों से हो रही बरसात ने पुराने कच्चे मकानों के अस्तित्व पर संकट पैदा कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात बरसात में 30 से ज्यादा मकान गिर गए। मलबे के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा मवेशी मारे गए हैं। कई परिवारों की पूरी गृहस्थी ही तबाह हो गई है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली के छोट हरैया गांव में बृहस्पतिवार की रात दो बजे कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से मलबे में दब कर चांदनी (7) पुत्री पप्पू राम की मौत हो गई। वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी तुफैल (60) और अतरौलिया क्षेत्र के परमेश्वरपुर नरियाव गांव में मोती लाल (56) की कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


 महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह टीनशेड से बना मकान गिर गया। उसके नीचे दबकर रामप्यारे यादव (56), तीन वर्षीय बबलू व राजू यादव की पत्नी घायल हो गए। भूसा व गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। रानी की सराय क्षेत्र के हेमजापुर गांव के रामनरायन (60) का कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे वे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकला। उनके दो मवेशियों की मलबे में दब कर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बढ़या गांव निवासी बरजू, रामजनम व छोटू तथा ऊंजी गांव की कुमारी का कच्चा मकान भी बरसात में धराशायी हो गया। मेंहनगर के शिवरामपुर निवासी सतिराम, खरगपुर निवासी नागेश राम का कच्चा मकान गिरने से पूरी गृहस्थी ही नष्ट हो गई है। तहबरपुर क्षेत्र के गजयपुर गांव में एक कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। सरायमीर के कौरागहनी गांव निवासी मो. यासिर का कच्चा मकान शुक्रवार की भोर में गिर गया। बिंद्रा बाजार के अनुसार रानीपुर रजमो गांव की मनदेई का कच्चा मकान गिरने से पूरा परिवार खुले में रहने को विवश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed