फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railways formed special monitoring team to nab illegal ticket sellers

धांधली पर रेलवे का चाबुक: अवैध टिकट विक्रेताओं और दलालों की धर पकड़ के लिए रेलवे ने बनाया विशेष निगरानी दल

Fri, 21 Oct 2022 09:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Oct 2022 09:25 AM IST
सार

उत्तर रेलवे का विशेष दल आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों, अवैध टिकट विक्रेताओं और दलालों पर नजर रखेगा और नकारी मिलने पर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Railways formed special monitoring team to nab illegal ticket sellers
जम्मू रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे प्रशासन ने अवैध टिकट विक्रेताओं और दलालों की धर पकड़ के लिए विशेष दल का बनाया है। मामले में उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने आदेश जारी कीया है। रेलवे का विशेष दल त्योहारों पर यात्रियों के भीड़ को ध्यान में रखकर बनाया है। उत्तर रेलवे का विशेष दल आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों, अवैध टिकट विक्रेताओं और दलालों पर नजर रखेगा और नकारी मिलने पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

 

विशेष दल में  वाणिज्य, विभाग, टिकट चेकिंग स्टाफ के लावा रेलवे सुरक्षा बल को शामिल किया गया है। इस दल के सदस्य टिकट लेने आने वाले लोगों और यात्रियों को जागरूक करेगा। दिवाली के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाने के लिए आरक्षित टिकट के अनाधिकृत विक्रेता और दलाल सक्रिय हो गए हैं। ये यात्रियों को भरमाकर मुंहमांगी कीमत पर यात्रियों को अनाधिकृत रूप से टिकट बेच रहे हैं। इससे रेलवे दोनों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। विशेष टीम के सदस्य  रेलवे के जनरल टिकट काउंटर के अलावा आरक्षण केंद्रों, यात्री टिकट सुविधा केंद्रों और सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट के डालें पर नजर रखेंगे। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छह टीमें गठित की गई हैं। टीम को अनाधिकृत लोगों की पहचान करने और यात्रियों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed