फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway worker dies after being hit by train during shunting at banaras station family members create ruckus

Accident: शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत , बनारस स्टेशन पर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 02 Jul 2022 11:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 11:19 AM IST
सार

 बनारस स्टेशन के वाशिंग यार्ड में शंटिंग के दौरान रेलकर्मी अनिल कुमार पांडेय (42) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Railway worker dies after being hit by train during shunting at banaras station family members create ruckus
बनारस स्टेशन पर परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर शनिवार अलसुबह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से शंटिंग मैन की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए साथी कर्मचारियों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रेल अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। इस कारण पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेल अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों और कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत लखराव निवासी अनिल कुमार पांडेय (42) रेलवे में शंटिंग मैन थे। अल सुबह भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बनारस स्टेशन के वाशिंग यार्ड से प्लेटफार्म पर ला रहा थे। इस दौरान प्वाइंट मैन से समन्वय स्थापित नहीं होने से पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान ही शंटिंग मैन की मौत हो गई। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक हादसे की सूचना पाकर अनिल कुमार पांडेय के परिजन भी बदहवाश हाल में स्टेशन पहुंच गए और रेल अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कर्मचारियों के अनुसार आउटडोर काम के लिए स्टेशन मास्टर जिम्मेदार होते हैं,  प्वाइंट मैन का सही तरीके से पर्यवेक्षण नहीं किया गया।

अनुभवी कर्मचारियों के बजाय ग्रुप डी के कर्मियों से काम लिया जा रहा है। इसी बीच हंगामे को देखते हुए भटनी पैसेंजर ट्रेन लगभग आधे घंटे के बाद सात बजे के बाद स्टेशन से रवाना हुई।  रेल कर्मचारियों के अनुसार जौनपुर के शाहपुर के मूल निवासी अनिल कुमार पांडेय पिछले कई साल से भेलूपुर के लखराव में रह रहे थे। उधर, इस घटना से पत्नी ऊषा देवी और बेटी-बेटे बेसुध रहे। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार के अनुसार इस घटना की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed