{"_id":"5d38bb948ebc3e6ce97ea9ca","slug":"railway-varanasi-news-vns4746556115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय पर रेलकर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय पर रेलकर्मियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित---
फोटो.....
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय पर रेलकर्मियों का हंगामा
- अंतिम समय में विभागीय भर्ती के स्थगन को लेकर रेलकर्मी हुए नाराज
- विभिन्न रेल संगठनाें के हस्तक्षेप के बाद स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया आज
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। औड़िहार डेमू शेड के 24 पदों (हेल्पर) पर नियुक्ति के लिए 17 जोनों से आमंत्रित रेलकर्मियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित मंडलीय कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वे अंतिम समय में स्क्रीनिंग प्रक्रिया को स्थगित करने व अभ्यर्थियों को लौटाए जाने की सूचना से भड़क गए। बाद में विभिन्न रेल संगठनों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें दूसरे दिन फिर से स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया।
पूर्वोत्त रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से डेमू शेड के लिए 24 पदों पर विभागीय भर्ती आमंत्रित की गई थी। इसके लिए तीन वर्ष का अनुभव और सक्षम अधिकारी से अनुमोदन मांगा गया था। लंबी कागजी प्रणाली पूर्ण करने के बाद उन्हें 23, 24 और 25 जुलाई को स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया था। 23 को पहुंचे रेलकर्मियाें को 24 जुर्ला को बुलाया गया। देर शाम तक इंतजार के बाद 24 जुलाई को सभी रेलकर्मियों से स्क्रीनिंग निरस्त करने और उनको लौट जाने की सूचना दी गई। उनको बताया गया कि अभी भर्ती आरआरबी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) के माध्यम से भर्ती कराय जाएगा। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। कर्मचारियों की नाराजगी की सूचना पर एनई रेल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एनबी सिंह, राणा राकेश रंजन व एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय व मंडल मंत्री दुर्गेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। सीनियर डीएमई बीपी सिंह और सीनियर डीपीओ राहुल श्रीवास्तव के साथ यूनियन पदाधिकारियों की मंत्रणा के बाद गुरुवार को स्क्रीनिंग पर सहमति बनी। बाहर से आए रेलकर्मचारियों का कहना था कि जब आरआरपी से ही भर्ती करनी थी तो फिर अनुभव के आधार पर उन्हें विभागीय भर्ती के लिए क्यों बुलाया गया? और फिर उन्हें जाने के लिए कह दिया गया।