पटरी की मरम्मत के चलते बिहार में मेगा ब्लॉक, यूपी में जगह-जगह खड़ी रही ट्रेनें, कई हुईं निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को रेल पटरी की मरम्मत के कारण बिहार के साथ-साथ गाजीपुर से पीडीडीयू नगर जंक्शन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यह परेशानी करीब तीन घंटे तक बनी रही। इस दौरान लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
कुछ एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर भी रोके रखा गया। जिससे यात्रियों को नाश्ता-पानी भी नहीं मिला। मेगा ब्लॉक के कारण गाजीपुर से होकर गुजरने वाली मेमो ट्रेन निरस्त कर दी गई। इस कारण दैनिक यात्रा करने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं अप और डाउन लाइन की सभी ट्रेनें समय से विलंबित रहीं।
ट्रेनों के संचालन पर एक नजर डालें तो मेगा ब्लॉक के दौरान डाउन में तूफान एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल पटना पैसेंजर, जनशताब्दी एक्सप्रेस, ओखा गुवाहाटी, दादर गोहाटी एक्स, मगध एक्सप्रेस, सूरत भागलपुर, आनंद विहार, सियालदह, अप लाइन की मेमो पटना-वाराणसी को निरस्त कर दिया गया। उधर अप लाइन की ट्रेनों को कारीसाथ और बिहिया रेलवे स्टेशन से पहले विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था। जिससे उन ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
समय से ट्रेनों के न आने से लोग परेशान रहे। सुबह के नौ बजे से लेकर दोहपर बाद तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से रेलवे कर्मचारी और अधिकारी भी परेशान रहे। मेगा ब्लाक खत्म होने और ट्रेनों के सुचारू रूप से संचालन आरंभ होने के बाद सबने राहत की सांस ली।