फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Tickets will available with QR code at Banaras station

Railway: बनारस स्टेशन पर QR कोड से भी मिलेगा टिकट, पूर्वांचल के 12 और रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी सुविधा

Mon, 12 Aug 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Aug 2024 11:19 AM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बनारस स्टेशन पर अब क्यूआर कोड से भी टिकट मिलेगा। यह सुविधा सिटी स्टेशन समेत अन्य 12 और रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन
Railway Tickets will available with QR code at Banaras station
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन करके काउंटर रेल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आरक्षण कराने के साथ ही जनरल टिकट के लिए नकदी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यूटीएस और पीआरएस टिकट काउंटर पर भुगतान क्यूआर कोड से शुरू हो चुका है। सिटी स्टेशन समेत अन्य 12 और रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


वाराणसी मंडल को 163 क्यूआर डिवाइस उपलब्ध कराए गए है, जिनमें 105 काउंटर पर डिवाइस लग चुके हैं। 58 लगाए जाने की प्रक्रिया में हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 78 यूटीएस, 9 पीआरएस प 18 यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। 

विज्ञापन

डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि इन क्यूआर डिवाइसों के लग जाने से नकद और फुटकर पैसों के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। टिकट जारी करने में लगने वाले समय में भी इससे कमी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। पहले यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध थी, लेकिन इन क्यूआर डिवाइसों के लग जाने से अब यूटीएस व पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग के लिए भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो गई है। 

पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी मऊ, आजमगढ़, बलिया, सिवान, मैरवां, कप्तानगंज, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सुरेमनपुर व थावे के आरक्षण काउंटरों पर भी जल्द ही यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed