{"_id":"66b9a10cb71a1005c30d1d2f","slug":"railway-tickets-will-available-with-qr-code-at-banaras-station-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway: बनारस स्टेशन पर QR कोड से भी मिलेगा टिकट, पूर्वांचल के 12 और रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: बनारस स्टेशन पर QR कोड से भी मिलेगा टिकट, पूर्वांचल के 12 और रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी सुविधा
Mon, 12 Aug 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:19 AM IST
सार
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बनारस स्टेशन पर अब क्यूआर कोड से भी टिकट मिलेगा। यह सुविधा सिटी स्टेशन समेत अन्य 12 और रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन पर यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन करके काउंटर रेल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आरक्षण कराने के साथ ही जनरल टिकट के लिए नकदी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यूटीएस और पीआरएस टिकट काउंटर पर भुगतान क्यूआर कोड से शुरू हो चुका है। सिटी स्टेशन समेत अन्य 12 और रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
वाराणसी मंडल को 163 क्यूआर डिवाइस उपलब्ध कराए गए है, जिनमें 105 काउंटर पर डिवाइस लग चुके हैं। 58 लगाए जाने की प्रक्रिया में हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 78 यूटीएस, 9 पीआरएस प 18 यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Trending Videos
डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि इन क्यूआर डिवाइसों के लग जाने से नकद और फुटकर पैसों के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। टिकट जारी करने में लगने वाले समय में भी इससे कमी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। पहले यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध थी, लेकिन इन क्यूआर डिवाइसों के लग जाने से अब यूटीएस व पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग के लिए भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी मऊ, आजमगढ़, बलिया, सिवान, मैरवां, कप्तानगंज, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सुरेमनपुर व थावे के आरक्षण काउंटरों पर भी जल्द ही यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी मऊ, आजमगढ़, बलिया, सिवान, मैरवां, कप्तानगंज, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सुरेमनपुर व थावे के आरक्षण काउंटरों पर भी जल्द ही यह सुविधा शुरू होने जा रही है।