{"_id":"5c3c37c4bdec227353189a8a","slug":"railway-staff-killed-after-hitted-by-passenger-train-at-pddu-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, आक्रोशित रेलकर्मियों ने जाम किया रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, आक्रोशित रेलकर्मियों ने जाम किया रेलवे ट्रैक
Mon, 14 Jan 2019 12:48 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीडीडीयू नगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीडीडीयू नगर
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित रेलकर्मियों ने रोका जैसलमेर-हावड़ा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के अलीनगर थाना अंतर्गत सरेसर गांव के समीप सोमवार को सुबह पीडीडीयू जंक्शन-गया रेल रूट पर ईएमयू की चपेट में आने से काम कर रहे ट्रैक मैन दशरथ (59) पुत्र जोखन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर जुटे रेलकर्मी प्रदर्शन करने लगे। वे अधिकारियों की मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
इस बीच कर्मचारियों ने अप लाइन पर आ रही हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को रोक दिया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी व मंडलीय अभियंता पहुंचे और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। वहीं, अलीनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गोहदा गांव निवासी दशरथ पूर्व मध्य रेलवे, मुगलसराय मंडल में ट्रैक मैन पद पर कार्यरत के। सोमवार को वह केबिन के पोल संख्या 671/45 और 671/47 के बीच ट्रैक मेंटिनेंस का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच गया की ओर जा रही ईएमयू की चपेट में दशरथ आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर साथी कर्मचारी और रेल यूनियनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
इसी दौरान रेलकर्मियों ने पीडीडीयू जंक्शन की ओर आ रही अप 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को रोक दिया। सूचना पाकर अलीनगर पुलिस पहुंची लेकिन रेलकर्मियों ने शव नहीं उठाने दिया। इसी दौरान दशरथ की पत्नी शकुंतला, चारों बेटे हरिनाथ, प्रेम प्रकाश, वकील और अजय भी पहुंच गए।

Trending Videos
वहीं, ट्रेन रोके जाने से रेलवे लाइन ब्लाक हो गई और मटकुट्टा गेट पर मालगाड़ी को रोकना पड़ा। साथ ही रेलवे फाटक बंद रहा और अलीनगर-सकलडीहा रोड पर जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार व मंडलीय अभियंता (थर्ड) राम कुमार मौके पर पहुंचे।
एक माह के भीतर कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी देयों का भुगतान करने का आश्वासन दिया तब रेलकर्मी शांत हुए और ट्रेन को आगे जाने दिया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जाएगी और मृत कर्मी के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।