{"_id":"60fc741d8ebc3e5853239aad","slug":"railway-s-appeal-at-cantt-station-does-not-affect-passengers-varanasi-news-vns6022827190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर रेलवे की अपील का यात्रियों पर असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन पर रेलवे की अपील का यात्रियों पर असर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़भाड़ होने लगी। स्टेशन पर एनाउंसमेंट के माध्यम से लोगाें को सामाजिक दूरी व मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद यात्री नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले बार की लापरवाही से दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, अब एक बार फिर से लापरवाही दिखने लगी है। जिसके चलते संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। रेलवे प्रशासन भी किसी प्रकार की हिदायत या सख्ती नहीं दिखा रहा है। स्टेशन परिसर के पूछताछ केंद्र व सामान्य टिकट काउंटर के पास रोज यात्री बैठे और लेटे दिख जाते हैं। खास बात यह है कि ये स्थिति तब रहती है जब उनके आसपास सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहते हैं। उनकी तरफ से भी नियमों का पालन नहीं कराया जाता है।
कोरोना संक्रमण को लेकर नियमों का पालन किया जा रहा है। इस समय कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों को हिदायत दी जा रही है। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर एनाउंसमेंट और टेलीविजन के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।
- आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्टर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर नियमों का पालन किया जा रहा है। इस समय कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों को हिदायत दी जा रही है। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर एनाउंसमेंट और टेलीविजन के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
- आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्टर