कैंट स्टेशन पर हंगामा : परिवर्तित मार्ग से चली बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस, कई यात्रियों की छूट गई ट्रेन
हंडिया खास एवं जांगीगंज स्टेशन पर प्रस्तवित प्री नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छह से 28 फरवरी तक कैंट स्टेशन से गुजरने वाली बनारस - एलटीटी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सूचना के मुताबिक बनारस रेलवे स्टेशन से रोजाना मुंबई जाने वाली बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस रविवार को वाराणसी कैंट स्टेशन नहीं पहुंची। ट्रेन छूटने से नाराज यात्रियों ने कैंट स्टेशन पर हंगामा कर दिया। पूछताछ केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारियों से नाराजगी भी जताई।
जबकि स्टेशन परिसर में लगे एनाउंसमेंट स्पीकर से लगातार ट्रेन के कैंट स्टेशन नहीं आने की सूचना प्रसारित की जा रही थी। इस बीच कई यात्री करंट काउंटर से टिकट निरस्त कराते दिखे। घंटों फजीहत के बाद यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
दरअसल, हंडिया खास और जंगीगंज स्टेशन पर प्रस्तावित प्री नॉन इंटरलाकिंग व नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते छह से 28 फरवरी तक इस रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग चलाने का फैसला लिया गया है। इसी क्रम में वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या-12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस छह से 12 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज से चलाई जाने की घोषणा की गई थी।
इस सूचना से अंजान कई यात्री निर्धारित प्रस्थान समय से पहले कैंट स्टेशन पहुंच गए। वहां ट्रेन के बार में सूचना मिली तो हलाकान रह गए। रेलवे प्रशासन पर आरोप- प्रत्यारोप करते हुए हंगामा करने लगे। किसी प्रकार समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया गया। इसके बाद ट्रेन पकड़ने की आस में यात्रियों ने कैंट से बनारस स्टेशन की दौड़ लगाई। लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10.10 बजे यहां से प्रस्थान हो चुकी थी।