फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway parcel house Aadhaar card will have to be shown on booking and delivery of goods less than 50 thousand

रेलवे पार्सल घर: 50 हजार से कम माल की बुकिंग और डिलिवरी पर दिखाना होगा आधार कार्ड, इस वजह से लिया गया निर्णय

Thu, 13 Jun 2024 02:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Jun 2024 02:57 PM IST
सार

रेलवे पार्सल घर में अब 50 हजार से कम की माल बुकिंग और डिलिवरी लेने वालों को अब आधार कार्ड दिखाना होगा। कर चोरी रोकने को लेकर जीएसटी अधिकारियों और पूर्वोत्तर रेल अधिकारियों के साथ हुई समन्वय बैठक में इसे तय किया गया।

विज्ञापन
Railway parcel house Aadhaar card will have to be shown on booking and delivery of goods less than 50 thousand
रेलवे स्टेशन का बुकिंग घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे पार्सल घर में अब 50 हजार से कम की माल बुकिंग और डिलिवरी लेने वालों का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसमें आधार कार्ड की छाया प्रति और मोबाइल नंबर के साथ पूरा पता दर्ज करना होगा। कर चोरी रोकने को लेकर जीएसटी अधिकारियों और पूर्वोत्तर रेल अधिकारियों के साथ बुधवार को हुई समन्वय बैठक में इसे तय किया गया।

विज्ञापन


लहरतारा में डीआरएम भवन में बैठक के दौरान सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने बताया कि एक व्यक्ति कई बार माल की बुकिंग कराता है। डिलिवरी लेता है तो इसकी सूचना राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों को दी जाएगी। 
विज्ञापन


50 हजार से ऊपर के माल की बुकिंग ई-वे बिल देखकर की जाएगी। वहीं, दूसरे राज्य से आने वाले किसी भी माल पर टैक्स चोरी का संदेह होने पर राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारी डिलिवरी रोकने की सूचना रेल अधिकारियों को देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम ने जीएसटी अधिकारियों को आश्वस्त किया कि विभिन्न राज्यों से यूपी में आने और यहां से बुक होकर जाने वाले माल व जीएसटी कर चोरी में संलिप्त लोगों के बारे में सूचनाएं भी दी जाएंगी।बैठक में अपर आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त आयुक्त सर्वेश आर्य, डीसीएम रमेश पांडेय, कुलदीप पटेल, हीरालाल जायसवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed