फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister gives the green signal to the rail engine to be sent to Mozambique

मोजांबिक में 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेगा रेल इंजन, रेल मंत्री ने दिखाई वर्चुअल हरी झंडी

Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister gives the green signal to the rail engine to be sent to Mozambique
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

मोजांबिक देश को निर्यात होने वाले बनारस रेल इंजन काराखाना (बरेका) में निर्मित 3000 हार्स पावर केप गेज दो इंजन को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार शाम वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 14 माह में बनारस रेलइंजन कारखाना ने 3000 हार्स पावर केप गेज के दो इंजन का उत्पादन किया।

विज्ञापन


इसकी खासियत यह है कि यह 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेगा और इंजन की क्षमता 2255 टन है। इस दौरान मोजांबिक के संचार मंत्री जनेफर अब्दुलई व केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे।
विज्ञापन


 रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोजांबिक के लिए इंजनों के निर्यात से भारत-अफ्रीकी संबंध और निर्यात के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह इंजन का उत्पादन भारत के कौशल कार्य बल का एक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बरेका को मोजांबिक सरकार से 3000 एचपी केप गेज के छह अत्याधुनिक तकनीक के रेल इंजन के निर्यात का आदेश प्राप्त हुआ था। चार इंजनों का उत्पादन कार्य चल रहा है।
 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल, मिगेल मातवेल, राहुल छावड़ा, सुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
3000 केप गेज इंजन की विशेषताएं
बरेका पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस इंजन के ड्राइवर केबिन में नॉइज वाइब्रेशन और हर्षनेस स्टैंडर्ड कंप्लेंट है, जिसमें बहुत अच्छी ध्वनिकी, एर्गोनोमिकली डिजाइन की गई सीटें, इंटीग्रेटेड ग्राफिक ड्राइवर डिस्प्ले है और बेहतर क्रू कंफर्ट और थकान को कम करने के लिए हीटिंग वेंटिंग एसी भी दिया गया है। यही नहीं, बोर्ड के पानी की अलमारी (टॉयलेट मॉड्यूल), रेफ्रिजरेटर और गर्म प्लेट पर सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed