{"_id":"5ecc17db8ebc3e9092149c4e","slug":"railway-city-news-vns5267188102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल और विमान का टिकट ही पास, बेरोकटोक जा सकेंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल और विमान का टिकट ही पास, बेरोकटोक जा सकेंगे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते जिले की सीमाएं सील हैं, मगर जरूरतमंदों को यात्रा की अनुमति दी जा रही है। गृह मंत्रालय ने रेल और हवाई जहाज के टिकट को ही पास की स्वीकृति दी है। ऐसे में रेल और हवाई जहाज से पहुंचने वाले इसी टिकट के आधार पर घर की यात्रा बेरोकटोक कर रहे हैं। उधर, छात्र, मजदूर सहित पांच अन्य कैटेगरी में आम लोगों को जरूरत के हिसाब से पास जारी किया जा रहा है, मगर यात्रा के लिए मेडिकल जांच करानी होगी।
दरअसल, लॉकडाउन-4 में यात्रा के लिए पास देने में ढील दी जा रही है, मगर लोग यात्रा से बच रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआती तीन दिन में करीब 1400 लोगों ने वाराणसी से बाहर की यात्रा के लिए पास बनवाया, मगर, अब यह संख्या सिमट कर प्रतिदिन 50 से भी कम हो रही है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पर तीन ट्रैवेल एजेंसियों को टैक्सी संचालन की अनुमति है और उनकी टैक्सियों को आवश्यक सेवाओं का पास दिया गया है। इसके अलावा यात्रा कर पहुंचने वालों के टिकट को गृह मंत्रालय की गाइड लाइन में घर तक पहुंचने का पास माना गया है। इसके अलावा यात्रा करने वालों को आवेदन के मुताबिक पास जारी किया जा रहा है, मगर इसके लिए तय सेंटर विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में जांच करानी आवश्यक है। ए सिंप्रेमैटिक वालों को ही पास जारी किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से पास के आवेदन बहुत कम हो गए हैं।
--
लंदन से आए प्रवासियों को होम क्वारंटीन के लिए भेजा घर
विदेश से वाराणसी पहुंचे 82 प्रवासियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इन्हें 14 दिन क्वारंटीन किया गया था, मगर गृह मंत्रालय ने अब सात दिन का क्वारंटीन ही अनिवार्य किया है और सात दिन वे होम क्वारंटीन करेंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 67 प्रवासी घर रवाना हो गए।