फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rail service restored, passengers breathed a sigh of relief

रेल सेवा बहाल, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Wed, 22 Jun 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rail service restored, passengers breathed a sigh of relief
वाराणसी। अग्निपथ के विरोध के चलते बेपटरी हुई रेल सेवा पटरी पर लौट आई है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। ट्रेन निरस्त होने के कारण करीब 30 लाख रुपये के टिकट रिफंड किए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि अभी एहतियातन सुरक्षा बंदोबस्त तगड़े किए गए हैं। ट्रेन संख्या 12562 दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस 21 जून को निरस्त है। पांचवें दिन कैंट स्टेशन पर टिकट के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। सुसवाहीं से दिल्ली के लिए टिकट लेने आए दिपेंद्र ने बताया कि दो घंटे लाइन में खड़ा रहा लेकिन उन्हें वेटिंग टिकट ही मिला है। कैंट स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि करीब 30 लाख रुपये के टिकट रिफंड किए गए हैं। स्टेशन पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त हैं। 17 जून को अग्निपथ विरोध के चलते पहले सवारी गाड़ी, स्पेशल ट्रेने निरस्त करने के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला रेलवे प्रशासन ने लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed