{"_id":"5f8f3d878ebc3e9bb744c344","slug":"rail-city-news-vns554027187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बोनस नहीं मिला तो रोकेंगे रेलवे का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बोनस नहीं मिला तो रोकेंगे रेलवे का पहिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में रेलकर्मियों का बोनस घोषित नहीं किए जाने को लेकर देश भर के रेलकर्मियों में काफी आक्रोश व नाराजगी है। मंगलवार को विभिन्न रेल यूनियनों के पदाधिकारियों ने डीआरएम कार्यालय से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन तक विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रेल यूनियनों के पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि जल्द 78 दिनों की बोनस की घोषणा नहीं की गई तो 22 अक्तूबर को रेलवे का चक्का रोकने को रेलकर्मी बाध्य होंगे।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन शाखा के केंद्रीय अध्यक्ष यूथविंग चंद्रशेखर यादव व सहायक मंडल मंत्री तारकनाथ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप पांडेय आदि रहे।
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल मंत्री आरके पांडेय के नेतृत्व में तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने कैंट स्टेशन निदेशक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में सहायक मंडल मंत्री एसके सिंह, डीके सिंह, राजकुमार, एससी गौतम, राजेश्वर शुक्ला, डीपी सिंह, रामदास, अखिलेश पांडेय, प्रेम चौधरी, तफजील अहमद, आर के पोद्दार, भूपनाथ, वाई के मिश्रा आदि ने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
यूनियन के कड़े संघर्षों का परिणाम है बोनस
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा पर बोनस की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री बीके सिंह ने चेताया कि जल्द ही बोनस की घोषणा नहीं की गई तो 22 अक्तूबर को रेलवे का चक्का किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि उत्पादकता पर आधारित यह बोनस यूनियन के संघर्षों का परिणाम है। सभा में राणा राकेश रंजन कुमार, रविकांत श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, मुन्ना लाल, चंद्रशेखर सिंह, अजय कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे।
बोनस की मांग को लेकर डीरेका में प्रदर्शन व सभा
वाराणसी। मंगलवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर डीरेका कर्मियों ने कारखाने के पूर्वी गेट पर प्रदर्शन एवं सभा कर अपना विरोध जताया। डीएलडब्ल्यू मेंस यूनियन व मेंस कांग्रेस ऑफ डीएलडब्ल्यू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। सभा में डॉ प्रदीप शर्मा, डीएलडब्ल्यू मेंस यूनियन के महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव, रवि नारायण सिंह, राजेश कुमार, मजदूर संघ के महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी, रेल मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेंद्र पाल समेत कर्मचारी परिषद सदस्यों आलोक वर्मा, अजीमुल हक, धर्मेंद्र सिंह, नवीन सिन्हा, सुशील सिंह, बीडी दुबे, संजय आनंद आदि रहे।
वहीं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया रेलवे मेंस की ओर से रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रवक्ता पीडी श्रीवास्तव के अनुसार बोनस की जल्द घोषणा की जाए, रात्रि भत्ता सहित अन्य मांगें जल्द पूरी हो। प्रदर्शन में रमेश मिश्रा, मंडल मंत्री रामप्यारे शर्मा, रवींद्र श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, मोहम्मद अख्तर, श्याम जहां, राहुल कुमार, मोहम्मद जावेद आदि रहे।