{"_id":"65c9bf9dca07932533088547","slug":"rahul-gandhi-will-do-12-km-bharat-jodo-nyay-yatra-in-banaras-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बनारस में राहुल करेंगे 12 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, श्री काशी विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बनारस में राहुल करेंगे 12 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, श्री काशी विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद
Mon, 12 Feb 2024 12:20 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:20 PM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बनारस होकर गुजरेगी। बिहार के रास्ते चंदौली होते हुए राहुल गांधी बनारस पहुंचेंगे। जहां वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद गोदौलिया पर जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर 17 फरवरी को बनारस पहुंचेंगे। चंदौली के रास्ते बनारस में प्रवेश के बाद वह शहर में 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। उसके बाद भदोही के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को पड़ाव के रास्ते गोलगड्डा पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी की यात्रा आरंभ होगी। विशेश्वरगंज तिराहा, मैदागिन चौराहा होते हुए राहुल गांधी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह गोदौलिया, रथयात्रा होते हुए मंडुवाडीह पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत होगा। इसके बाद वह भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। भदोही में इंदिरा मिल चौराहे पर राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत होगा और राजपुरा चौराहे पर जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञानपुर इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले राहुल गांधी की यात्रा बिहार के रास्ते 16 फरवरी को नौबतपुर में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी नेशनल इंटर कॉलेज सैय्यदराजा से शहीद स्थल तक पदयात्रा करेंगे। पड़ाव में उनका रात्रि विश्राम होगा।