वाराणसी: रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी, बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रयागराज में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद राहुल गांधी रविवार देर रात वाराणसी पहुंचे। सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी दौरे पर रविवार देर रात वाराणसी आए सांसद व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी रवानगी से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी रविवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज से वाराणसी पहुंचे। यहां मिंट हाउस स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम किया।
इस दौरान होटल के बाहर भी बड़ी संख्या उनके समर्थक मौजूद रहे। चर्चा थी कि राहुल गांधी सोमवार सुबह विश्वनाथ धाम देखने जा सकते हैं। मगर वो होटल से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। करीब छह बजे राहुल गांधी होटल से एयरपोर्ट के लिए निकले। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नारे लगाए। राहुल गांधी के साथ जिले के कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इधर, राहुल गांधी के काशी आगमन के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। पढ़ेंः आज आजमगढ़ में सीएम योगी: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण, लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे प्रमाण-पत्र
शादी समारोह में शामिल होने आए थे राहुल गांधी
राहुल गांधी कमला नेहरू अस्पताल की सीईओ डॉ.मधु चंद्रा के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए थे। यहां उन्होंने स्वराज भवन में पूर्वजों की पुरानी निशानियों को भी देखा और कर्मचारियों से जानकारी भी ली।
पुश्तैनी घर में प्रवेश करने के बाद राहुल कुछ देर के लिए परनाना जवाहर लाल नेहरू और दादी इंदिरा गांधी के स्वर्णिम अतीत से जुड़ गए। इसके बाद रात 9:25 पर राहुल सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए और रात करीब 11.50 बजे वाराणसी में मिंट हाउस के तारांकित होटल में पहुंचे।