फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul and Priyanka Gandhi will visit Sergovardhan on Sant Ravidas Jayanti

वाराणसी: संत रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का भी आना तय 

Tue, 15 Feb 2022 01:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Feb 2022 01:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेता भी पहले सीरगोवर्धन आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके है। 

विज्ञापन
Rahul and Priyanka Gandhi will visit Sergovardhan on Sant Ravidas Jayanti
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास जयंती पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सीरगोवर्धन आ सकते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पास इसकी सूचना भी आ गई है। प्रियंका गांधी बुधवार को 11.30 बजे आएंगी। अभी फाइनल प्रोटोकॉल का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीरगोवर्धन में संत रविदास जयंती को लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई जगहों से बड़ी संख्या में रैदासी पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।

विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रियंका और राहुल गांधी के आने की सूचना मिली है इसके बाद से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आने के बाद ही कुछ और कहा जा सकेगा।

अब जबकि यूपी, पंजाब में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में नेताओं के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार नही है कि सीरगोवर्धन में नेता आ रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेता आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed