{"_id":"620b5aeed9d7677ac10397e4","slug":"rahul-and-priyanka-gandhi-will-visit-sergovardhan-on-sant-ravidas-jayanti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: संत रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का भी आना तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: संत रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का भी आना तय
Tue, 15 Feb 2022 01:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेता भी पहले सीरगोवर्धन आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संत रविदास जयंती पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सीरगोवर्धन आ सकते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पास इसकी सूचना भी आ गई है। प्रियंका गांधी बुधवार को 11.30 बजे आएंगी। अभी फाइनल प्रोटोकॉल का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीरगोवर्धन में संत रविदास जयंती को लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई जगहों से बड़ी संख्या में रैदासी पहुंचे हुए हैं। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रियंका और राहुल गांधी के आने की सूचना मिली है इसके बाद से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आने के बाद ही कुछ और कहा जा सकेगा।
अब जबकि यूपी, पंजाब में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में नेताओं के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार नही है कि सीरगोवर्धन में नेता आ रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेता आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके है।
अब जबकि यूपी, पंजाब में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में नेताओं के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार नही है कि सीरगोवर्धन में नेता आ रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेता आ चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके है।