फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul and Priyanka Gandhi are anti-Hindu yogi government eye on Mukhtar Ansari says bjp mla Surendra Singh

राहुल और प्रियंका गांधी हिंदू विरोधी, मुख्तार अंसारी पर सरकार की नजर: सुरेंद्र सिंह

Mon, 12 Oct 2020 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Priyanka Gandhi are anti-Hindu yogi government eye on Mukhtar Ansari says bjp mla Surendra Singh
फाइल फोटो
राजस्थान के करोली में मंदिर के पुजारी पं. बाबूलाल वैष्णो को जिंदा जलाने की घटना पर संवेदना जताते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गरीब ब्राह्मण की निर्मम हत्या पर संवेदना तक नहीं जताई। 
विज्ञापन


एक घटना पर आंदोलन और दूसरी पर चुप्पी साध लेना, कहां का न्याय है। अपने बयानों से अक्सर चर्चा में विधायक ने मऊ विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पर सरकार की नजर है। विधायक सुरेंद्र सिंह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि राहुल और प्रियंका हिंदू विरोधी मानसिकता के हैं। इनका भारतीय संस्कृति और संस्कार से कभी सरोकार नहीं रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश के यादव भले सपा का समर्थन करते हों लेकिन अगर सपा को यादव और मुस्लिम में चुनना होगा तो वह मुस्लिम को चुन लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने मऊ में हुए दंगे का स्मरण कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे। उस समय मऊ दंगे में कई लोग मारे गए थे लेकिन मुख्यमंत्री की तो बात दूर सपा सरकार का कोई मंत्री भी संवेदना व्यक्त करने नहीं पहुंचा था। 

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के बारे में कहा कि वह अन्य मुल्कों के सहयोग से इस्लाम को मजबूत करने का काम कर रहा है। किंतु इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी सरकार का ध्यान इन पर भी है इन्हें रास्ते पर लाने का प्रयास चल रहा है। रिजल्ट जल्द ही आप लोगों के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed