फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ragini murder accused wife threaten for suicide

रागिनी हत्याकांडः आरोपी प्रधान की पत्नी ने दी बेटी के साथ आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 14 Sep 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 14 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
ragini murder accused wife threaten for suicide
रागिनी दूबे - फोटो : अमर उजाला
बलिया में बीते माह हुए रागिनी हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया। रागिनी के पिता एक तरफ जहां  न्याय वहीं बुधवार को आरोपी ग्राम प्रधान की पत्नी आत्मदाह की चेतावनी की चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि उनके पति और बेटे को फंसाया गया है।
विज्ञापन


बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव में आठ अगस्त को छात्र रागिनी की हत्या में आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान की पत्नी निशा तिवारी ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक में कहा कि रागिनी हत्याकांड में उसके पुत्र, पति समेत अन्य परिजनों को फंसाया गया है। सभी बेगुनाह हैं। पुलिस की विवेचना पर संदेह है, इसलिए मामले की जांच सीबीआई और सीबीसीआईडी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि 01 अक्टूबर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 02 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने अपनी पुत्री के साथ आत्मदाह करेंगी।  
 पत्रक में पत्नी निशा तिवारी ने कहा कि रागिनी की हत्या से वह भी दुखी हैं, लेकिन गांव में पार्टीबंदी के चलते उसके पुत्र प्रिंस, पति कृपाशंकर व अन्य परिजनों को आरोपी बना दिया गया है।

हत्या की ईमानदारी से जांच हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उसने बताया कि हत्याकांड के बाद बिना कुछ जांच पड़ताल किए ही उसके परिजनों को बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।


मालूम हो कि 08 अगस्त को बजहां गांव में जितेंद्र दूबे की पुत्री रागिनी की स्कूल जाते समय गांव के बाहर सड़क पर काली मंदिर के पास धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के प्रधान पुत्र प्रिस तिवारी समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed