{"_id":"621680702951fd208547073e","slug":"question-papers-will-be-kept-in-double-lock-monitoring-will-increase-varanasi-news-vns6401302196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, बढ़ेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, बढ़ेगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तिथियां तो घोषित नहीं की गई है, लेकिन शासन व प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है। केंद्रों के निर्धारण के साथ-साथ बोर्ड की कापियों की सुरक्षा को लेकर परिषद की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। सभी जिलाें को निर्देश भी जारी हो चुके हैं। निर्देशों के अनुसार, प्रधानाचार्य तैयारी को पुख्ता करने में लगे हैं। चाहे वो सीसी कैमरा हो या फिर डबल लॉक व्यवस्था। प्रश्न पत्रों व कापियों को सुरक्षा और गोपनीयता की दृष्टि से डबल लॉक में रखने का फै सला लिया गया है। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी, दूसरी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास होगी। ताकि किसी प्रकार से सुरक्षा में कोई चूक न हो सके। स्कूलों की निगरानी के उद्देश्य से अलग कक्ष की व्यवस्था आवश्यक है। इसके अलावा डीवीआर में रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक होने के साथ हाईस्पीड इंटरनेट भी होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की गई है। प्रधानाचार्यों को उसका पालन करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर कापी, पेपर रखने की व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। - डॉ. विनोद कुमार राय, डीआईओएस
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की गई है। प्रधानाचार्यों को उसका पालन करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर कापी, पेपर रखने की व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। - डॉ. विनोद कुमार राय, डीआईओएस
विज्ञापन