फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Question on BHU's Trauma Center security system

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, इमरजेंसी वार्ड से वेंटिलेटर चोरी

Sat, 13 Jun 2020 09:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Jun 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Question on BHU's Trauma Center security system
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : self

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से वेंटिलेटर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक मास्क लगाए युवक वेंटिलेटर लेकर जाता दिखाई दे रहा है। जब पूरी दुनिया में कोरोना जैसी महामारी फैली है, बड़े शहरों में सबसे ज्यादा वेटिंलेटर को लेकर मारामारी मची हुई है, ऐसे में इस चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि ट्रॉमा सेंटर के ही किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। पुलिस के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी मामले की पड़ताल में जुट गया है।

विज्ञापन


बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू व अन्य क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 20 वेंटिलेटर है। यहां की इमरजेंसी में रेड, यलो और ग्रीन जोन बनाए गए हैं। रेड जोन में सबसे गंभीर मरीजों को रखा जाता है। इसी रेड जोन से वेंटिलेटर चोरी हो गया। आठ जून को घटना होते ही इसकी जानकारी सिस्टर इंचार्ज ने ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज संजीव गुप्ता को दी। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पहले हॉस्पिटल में इसकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक युवक मुंह पर मास्क लगाए वेंटिलेटर को लेकर जाता दिखाई दिया। बीएचयू ने पहले खुद उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की। जब कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की जानकारी लंका थाने को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि चोरी करने वाले युवक को वेंटिलेटर खोलते समय इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी ने टोका भी था। तब चोरी करने वाले ने खुद को सर्विस इंजीनियर बताया था। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर ओपी राय के अनुसार चोरी की पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के अनुसार वेंटिलेटर चुराने वाले की पहचान की कोशिश रही है। सहायक कुल सचिव सुधीर कुमार जयसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस भी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed