प्यार, शादी और धोखा: पहली पत्नी के रहते हुए आर्केस्ट्रा डांसर से रचाई दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज
पहली पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी कराने मामले में विवाहिता ने पति के खिलाफ वाराणसी के चोलापुर थाने में दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी कराने मामले में विवाहिता ने पति के खिलाफ वाराणसी के चोलापुर थाने में दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। पहले पति से उसका तलाक है।
इस बीच फेसबुक पर चोलापुर के रौना निवासी युवक से उसकी दोस्ती हुई और 22 फरवरी को मिर्जापुर में शादी हुई। पीड़िता का आरोप है कि रौनी निवासी सुभाषचंद्र तिवारी ने उसे झूठ बोला कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई। 13 मई को जब सुभाष के घर पहुंची तो मालूम चला कि उसकी पत्नी जिंदा है और उसके बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कबाड़ व्यवसायी की पत्नी और बच्चे को ले भागा फर्नीचर कारीगर, धर्मांतरण की धमकी
कबाड़ व्यवसायी की पत्नी और बच्चे को फर्नीचर कारीगर बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी पत्नी और बच्चे का धर्मांतरण कराउंगा। फूलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने इसे धर्म छुपाकर प्रेम करने का मामला बताते हुए पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी कबाड़ व्यवसायी प्रदीप गुप्ता के अनुसार पड़ाव का रहने वाली फर्नीचर कारीगर दुकान और घर पर आता जाता था। प्रदीप का आरोप है कि बृहस्पतिवार को फर्नीचर कारीगर ने फोन पर धमकी दी कि तुम्हारी पत्नी और छह साल के बच्चे को उठा ले आया हूं, दोनों का धर्मांतरण कराउंगा। यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा।
यह बात पिंडरा बाजार में जैसे ही अन्य व्यापारियों और हिंदू संगठन के नेता गौरीश सिंह को पता चली तो सभी एकजुट होकर फूलपुर थाने पहुंचे और प्रदीप की तहरीर के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। फूलपुर पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
स्कूल के लिए निकली इंटर की छात्रा लापता
मालती नगर कॉलोनी निवासी किशोरी घर से गायब हो गई। पीड़ित पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पिता के अनुसार बेटी घर से स्कूल के लिए निकली और घर नहीं लौटी। कोईराजपुर स्थित कान्वेंट स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है।
दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
कोइलहवा कादीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पड़ोसी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता कविता के अनुसार बेटा घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोसी धर्मेंद्र और उसकी पत्नी, तीन बेटों ने मारा पीटा। बीच बचाव को आई तो मुझे भी मारा गया। इस दौरान अंगुली कट गई। थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।