{"_id":"6371386fc5500e25176906f8","slug":"pushpendra-kulshrestha-said-sacrifice-and-dedication-is-necessary-for-security-of-nation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- राष्ट्र की सुरक्षा के लिए त्याग और समर्पण का होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- राष्ट्र की सुरक्षा के लिए त्याग और समर्पण का होना जरूरी
Mon, 14 Nov 2022 12:03 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:03 AM IST
सार
वाराणसी के करौंदी स्थित पार्श्वनाथ विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए त्याग और समर्पण का होना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
पार्श्वनाथ विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए त्याग और समर्पण का होना सबसे जरूरी है। हर नागरिक का देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण होना चाहिए। यही वास्तविक राष्ट्रभाव व राष्ट्रवाद होगा। ये बातें पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने पार्श्वनाथ विद्यापीठ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने की जरूरत है। युवा ही देश का भविष्य हैं और युवाओं से ही देश है।
विज्ञापन
वाराणसी के करौंदी स्थित पार्श्वनाथ विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय भारत परंपरा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा विषय संगोष्ठी में रविवार को शोध पत्र प्रस्तुति हुई। इसमें छह शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रो. जयंत ने सभी प्रस्तुत शोध पत्रों का सारांश प्रस्तुत करते हुए भारतीय दर्शन के आधार पर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संदर्भों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
तीन दिवसीय संगोष्ठी में कुल 40 शोध पत्रों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान यूपीटीयू के कुलपति प्रो. खंडाल, संचिदानंद मिश्र, रामाशीष आदि मौजूद रहे।