फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Purvanchal's first incubation center will be BHU

Varanasi: पूर्वांचल का पहला इंक्यूबेशन सेंटर होगा बीएचयू, आपके पास है दमदार 'आइडिया' तो बदल जाएगी जिंदगी

Thu, 29 Jun 2023 11:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 11:12 PM IST
सार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बीएचयू को गुरुवार को इंक्यूबेशन केंद्र की मान्यता दी। यह पूर्वांचल का पहला इंक्यूबेशन केंद्र होगा। इसका मुख्य उद्देश्य नए स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं और सहयोग प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Purvanchal's first incubation center will be BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) को गुरुवार को इंक्यूबेशन केंद्र की मान्यता दी। यह पूर्वांचल का पहला इंक्यूबेशन केंद्र होगा। विश्वविद्यालय के अन्य केंद्र इससे जुड़ कर कार्य कर सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नए स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं और सहयोग प्रदान करेगा।

विज्ञापन


एमएसएमई वाराणसी के सहायक निदेशक आरके चौधरी ने बताया कि सेंटर का काम नए स्टार्टअप के लिए टेक्निकल सपोर्ट, लीगल डॉक्यूमेंटेशन सपोर्ट, नेटवर्क, बिजनेस कनेक्शन, काम करने के लिए वर्किंग स्पेस और सीड फंडिंग यानी शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, साल भर पहले खुद लिए थे सात फेरे, कहा- वो खुश तो मैं भी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगे 15 लाख रुपये

बीएचयू में इस केंद्र के खुलने के बाद जिले के युवाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही केंद्र की ओर से बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

युवा यदि व्यवसाय के दमदार आयडिया लेकर सेंटर पहुंचता है तो उसे 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि नई इकाई की स्थापना होगी तो 100 लाख रुपये का सहयोग मिलेगा। जिले का कोई भी युवा नए विचारों को लेकर बीएचयू केंद्र पर आवेदन कर सकता है।

एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0 शुरू

एमएसएमई भारत सरकार की ओर से एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0 की शुरुआत की गई है। इसे महिला उद्यमियों के लिए विशेष शुरू किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए 27 जून से आवेदन शुरू किए गए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए 11 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed