फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal vegetables will be sent directly to Gulf countries from today

खाड़ी देशों में आज से सीधे भेजी जाएंगी पूर्वांचल की सब्जियां

Thu, 19 Dec 2019 07:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 19 Dec 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal vegetables will be sent directly to Gulf countries from today
demo pic - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को खाड़ी देशों (शारजाह) के लिए सीधे विभिन्न प्रकार की सब्जियां में मुख्य रूप से मिर्ची भेजी जाएगी। फल एवं सब्जी निर्यात को प्रोत्साहन देने हेतु वाराणसी एयरपोर्ट एवं समुद्री मार्ग से हरी मिर्च के निर्यात हेतु एयर कार्गो तथा कंटेनर रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


हरी मिर्च की एक टन मात्रा एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 183 से एयरकार्गो वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे शारजाह के लिए भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण और देश में एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से कृषि मंत्रालय की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि भविष्य में इस क्षेत्र में कृषि व्यापार को और बढ़ावा मिले जिसके लिए सरकार विशेष रूप से प्रयत्नशील है।
विज्ञापन


कार्गो और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के विस्तार के लिए पैक हाउस के लिए जमीन आवंटन के लिए प्रपोजल दिया गया है। कलेक्शन सेंटर की भी व्यवस्था करने का प्रावधान किया जा रहा है। कलेक्शन सेंटर और पैक हाउस का निर्माण हो जाने से एयरपोर्ट से सामानों को एक्सपोर्ट करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Purvanchal vegetables will be sent directly to Gulf countries from today
हरी मिर्च - फोटो : अमर उजाला

अत्यधिक उत्पादन क्षेत्र से सामानों को पहले कलेक्ट करके कलेक्शन सेंटर लाया जाएगा वहां से सीधे पैकहाउस लाने के बाद उसको व्यवस्थित रूप से पैक किया जाएगा। कृषि मंत्रालय की ओर से कृषि उत्पादन केंद्र बनाने के लिए विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है।

पिछले दो महीनों में एपीडा (कृषि और खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) की ओर से पिछले दो महीने में लगभग 4 मीटिंग करके समस्याओं और उसके निदान के बारे में भी गहनता से मंथन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कृषि उत्पादों के निर्यात को कैसे बढ़ावा मिले इस पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

इसके पहले भी खाड़ी देशों में मिर्ची और मटर की खेप भेजी जा रही थी। जानकारी के अनुसार एपीडा के चेयरमैन फीता काटकर इसका शुभारंभ करेंगे। कार्गो इंचार्ज काशीनाथ यादव के अनुसार कृषि मंत्रालय की तरफ से एक्सपोर्ट के लिए विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है भविष्य में इसके बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed