पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, UG-PG की प्रथम वर्ष की परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) और परस्नातक (पीजी) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें परीक्षा नहीं देनी होगी। समाज कल्याण विभाग के निदेशक के पत्र के बाद विवि ने 23 नवंबर से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
पिछले दिनों समाज कल्याण विभाग ने विवि को पत्र जारी कर कहा था कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ तभी मिल पाएगा, जब वह प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होंगे। इसके बाद विवि प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष के सभी विषय के एक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दो-दो पेपर की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।
यह परीक्षा 23 नवंबर से 05 दिसंबर तक होनी थी। विवि के इस निर्णय के बाद कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों ने विरोध किया था। प्रबंधक महासंघ ने कुलपति से मिलकर फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की थी। तब अग्रिम आदेश तक के लिए परीक्षा स्थगित करते हुए शासन से मार्गदर्शन मांगा गया था।
अब निदेशालय समाज कल्याण के नए पत्र में छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले विकल्प में आवश्यक व्यवस्था प्रमोट विद मार्कस, प्रमोट विदाउट माक्र्स कर दिए जाने के बाद कुलपति के आदेश पर 23 नवंबर निर्धारित परीक्षा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है।