{"_id":"5e4eebd68ebc3ef284512b8a","slug":"purvanchal-university-examinations-from-25-february-know-these-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 25 से, जानें ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 25 से, जानें ये बातें
Fri, 21 Feb 2020 01:58 AM IST
विचित्र सिंह
jaunpur
jaunpur
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए 22 फरवरी से नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंचा दी गई हैं। मुख्य परीक्षा के लिए पांच जनपदों में कुल 698 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 475210 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र भेजा जा रहा है।
मुख्य परीक्षा परीक्षा के लिए जिले वार नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी गई हैं। 22 फरवरी से नोडल केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। प्रश्न पत्र की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए नोडल केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। परीक्षा के दौरान पेपर का पैकेट खोलने से पहले विषय और कोड की निगरानी जरूर कर लें।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में पांच जिलों में कुल 698 केंद्र बनाए गए हैं। गाजीपुर में सबसे अधिक 219 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ में 200 परीक्षा केंद्र, जौनपुर में 155, मऊ में 123 और प्रयागराज जिले में महज एक केंद्र बनाया गया है। 698 केंद्रों पर 475210 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें स्नातक के 408683 और परास्नातक के 66527 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सभी जिलों के डीएम और एसपी को को पत्र भेज दिया गया है। केंद्र पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।